{"_id":"622b7273ac1f84285f69a458","slug":"bus-service-started-between-kullu-keylong-udaipur-kullu-news-sml4021935184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/रोहतांग। अटल टनल रोहतांग होकर केलांग डिपो ने अपनी बस का संचालन शुरू कर दिया है। कुल्लू से केलांग व उदयपुर रूट पर शुक्रवार को निगम की बस सेवा आरंभ हुई है। दो माह बाद बसों के चलने से लाहौलवासियों को राहत मिली है।
लोग अब केलांग व उदयपुर से कुल्ल-मनाली का सफर निगम की बसों में कर सकेंगे। अब लाहौल में बर्फबारी के बाद जनजीवन पटरी पर आने लगा है। पर्यटक भी सैर सपाटे को लाहौल घाटी पहुंच गए हैं। पर्यटक वाहनों के लिए मनाली-लेह मार्ग दारचा तक खुला है। लेकिन ब्लैक आइसिंग के कारण पर्यटकों को तीन बजे तक वापस जाना पड़ेगा। उधर, भूस्खलन व हिमखंड गिरने से बंद रहा उदयपुर-किलाड़ मार्ग भी शुक्रवार को खुल गया है। एचआरटीसी कुल्लू ने भी जलोड़ी दर्रा होकर जिला मुख्यालय से निगम की तीन बसों को चला दिया है। कुल्लू से रामपुर, बागीपुल तथा दलाश रूट पर बसें बहाल होने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों के साथ रामपुर, किन्नौर, स्पीति, कुमारसैन तथा करसोग क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। जलोड़ी दर्रा भी पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। जिला प्रशासन ने बस चालकों को सवंदेनशील रूटों पर बसों को पूरी सतर्कता के साथ चलाने की अपील की है।