फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service resumes on Bhuntar-Manikaran route after a month

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में एक महीने बाद बस सेवा बहाल

Wed, 01 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bus service resumes on Bhuntar-Manikaran route after a month
लोगों को आने-जाने में हुई आसानी, दशहरा में बस में बैठकर शिरकत करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर एक महीने बाद बस सेवा शुरू हो गई है। इससे घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी वोल्वो बसों की आवाजाही के लिए इंतजार करना होगा लेकिन साधारण बसों की आवाजाही बुधवार से शुरू हो गई है।
आपदा के चलते मणिकर्ण मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। कहीं सड़क पर मलबा गिरा था तो कहीं सड़क धंस गई थी। इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप थी। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही पहले ही शुरू कर दी गई थी लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। जच्छणी के पास भी बार-बार सैलाब आने के कारण बड़े वाहन नहीं चल रहे थे। अब यहां दो ब्रिज स्थापित कर दिए गए हैं। जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को भी दुरुस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब इस मार्ग में बसें दौड़ने लगी हैं। इससे घाटी के लोगों को आने जाने में आसानी हो गई है। इससे पहले छोटे वाहनों के माध्यम से लोगों को भारी भरकम किराया देकर सफर करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम ने कुल्लू से मणिकर्ण के बीच बस सेवा का ट्रायल किया है। इसमें निगम ने सुबह सात बजे और दोपहर एक बजे मणिकर्ण के लिए बस रवाना की है। लिहाजा, इसके बाद अब नियमित रूप से मणिकर्ण के लिए बस सेवा शुरू होगी। बस सेवा शुरू होने से मणिकर्ण घाटी के लोगों को कुल्लू दशहरा उत्सव में शरीक होने के लिए भी आसानी होगी। इसके साथ अन्य दिनों में भी घाटी से जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed