{"_id":"6ad7a71a34228368dc045a77","slug":"bus-service-on-the-ani-bashta-road-has-been-suspended-for-14-months-a-15-day-ultimatum-has-been-issued-kullu-news-r-399-1-sml1055-541705-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आनी-बष्ता सड़क पर 14 महीने से बस सेवा ठप, 15 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आनी-बष्ता सड़क पर 14 महीने से बस सेवा ठप, 15 दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
आनी-बष्ता सड़क पर गिरा डंगा। संवाद
आनी (कुल्लू)। विकासखंड आनी के जावन क्षेत्र में आनी-बष्ता सड़क की बदहाल स्थिति के कारण पिछले करीब 14 महीने से बस सेवा ठप है। लारजीपानी में डंगा गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। इस कारण आनी से दलाश जाने वाली बसें नगाड़ी कैंची तक ही पहुंच रही हैं और यहां से लौट रही हैं।
बस सेवा बंद होने से पांच पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्ष 2022 में सड़क पर टारिंग का काम पूरा किया गया था, लेकिन वर्ष 2023 और 2025 में भारी बारिश के कारण सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि लारजीपानी में डंगा लगाने पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। बस सेवा बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आनी-बष्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष भागचंद वर्मा ने बताया कि सड़क की हालत केवल लारजीपानी में ही खराब नहीं है, बल्कि भैरड़ नाला और सरौटी नाला के पास भी सड़क बेहद संवेदनशील बनी हुई है। इन स्थानों से वाहन निकालने में बस चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भागचंद वर्मा ने विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि समस्या को लेकर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विभाग को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में सड़क की स्थिति में सुधार कर बस सेवा बहाल नहीं की गई, तो विभाग का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
आनी-बष्ता सड़क को दो सप्ताह के भीतर बहाल कर दिया जाएगा। अब स्थानीय लोगों को सड़क की मरम्मत पूरी होने और बस सेवा दोबारा शुरू होने का इंतजार है।
- मनीष कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग