{"_id":"61f6c4c6177ee10ce06efc42","slug":"bus-rout-closed-kullu-news-sml3981085136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइव डे वीक : 106 लोकल रूट रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइव डे वीक : 106 लोकल रूट रहे प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के मामले बढ़ने से पाबंदियां जारी हैं। इसके कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। फाइव-डे वीक और रविवार होने के चलते कुल्लू में 106 लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया गया। निगम और बस ऑपरेटरों ने दोपहर के अधिकतर रूटों को मर्ज किया। हालांकि सुबह व शाम के बस रूटों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। एचआरटीसी ने दोपहर के 36 तथा निजी बस ऑपरेटरों ने 70 रूट बंद रखे। इसके कारण दुर्गम क्षेत्रों की सवारियों की परेशानियां हुईं। दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
शनिवार और रविवार के दिन बसों के लिए सवारियां नहीं मिल रहीं हैं। सवारियों की संख्या कम होने की वजह से रूटों को मर्ज किया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटर संघ कुल्लू के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि रविवार को सवारियां न मिलने पर 70 लोकल रूटों पर बसें नहीं भेजी गईं। सोमवार से दोबारा सभी रूटों पर बस सेवाएं जारी रहेंगी। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दोपहर के समय चलने वाली बसों को सवारियां न होने पर संचालित नहीं किया गया। सुबह व शाम को बसों को समयसारिणी के अनुसार निर्धारित रूटों पर भेजा गया।