{"_id":"688ba19174224cfb500f2480","slug":"bus-is-not-running-on-banjar-bhathad-road-since-two-weeks-kullu-news-c-89-1-klu1001-153576-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार-बठाहड़ सड़क में दो सप्ताह से नहीं दौड़ रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार-बठाहड़ सड़क में दो सप्ताह से नहीं दौड़ रही बस
Thu, 31 Jul 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस सेवा बंद होने से लोग परेशान, टैक्सियों में कर रहे सफर
लोग बोले- खस्ताहाल सड़क पर मंडियों में पहुंचने से पहले दागी हो रहा सेब
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। बंजार-बठाहड़ रूट पर करीब दो सप्ताह से बस सेवा ठप है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में टैक्सी में दोगुना किराया देने पर मजबूर हैं।
बंजार-बठाहड़ सड़क की हालत भी बेहद खस्ता है। सीजन के बीच किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक ले जाने में परेशानी हो रही है।
बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग खस्ताहाल सड़क की सुध नहीं ले रहा है। बागवान उदय शर्मा, तिलक राज, कमाल सिंह, गिरधारी लाल, पुरषोत्तम, राजमल, संजय शर्मा, डोले राम और चमन लाल ने कहा कि सेब सीजन शुरू हो चुका है। बंजार से बठाहड़ तक बस नहीं चल रही है। दूसरी ओर, खराब सड़क ने बागवानों-किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खस्ताहाल सड़क पर बागवानों का सेब मंडियों में पहुंचने से पहले ही दागी हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क को जल्द ठीक किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कीर्तिमान ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण हॉर्नगाड़ मे डंगे ढह गए हैं। छोटे वाहनों के लिए सड़क तैयार हो गई है। सड़क को जल्द बस योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शरची सड़क को भी जेसीबी भेज कर दुरुस्त कर दिया जाएगा।
--
नगलाड़ी-शरची सड़क पर एचआरटीसी की बस सेवा तो ठप है। अब बंजार-बठाहड़ सड़क पर भी बसों के पहिये थमने से लोग चिंतित हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करे। - इंद्र सिंह स्थानीय निवासी
विज्ञापन
--
घाटी के लोगाें की आर्थिकी का मुख्य साधन सेब और सब्जियां हैं। बदहाल सड़क से सेब और सब्जियां मंडियों तक पहुंचाने में मुश्किलें आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली के लिए तेजी लाए। - तारा चंद, स्थानीय निवासी