फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus breaks down in Thandapani, passengers suffer

Kullu News: ठंडापानी में खराब हो गई बस, सवारियां परेशान

Mon, 09 Mar 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bus breaks down in Thandapani, passengers suffer
ठंडापानी के पास थम गए निगम की बस के पहिए से सवारियां हुई परेशान। संवाद
कुल्लू। एचआरटीसी बसों का आधे रास्ते में हांफने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को रघुपुर घाटी के करशाला रूट की बस बीच रास्ते में खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि बस की शाफ्ट टूटने से 15 सवारियाें को पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलकर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ा। बस खराब होने से सुबह का रूट भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम काे आनी-राणाबाग-करशाला रूट की बस अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले बीच सड़क पर खड़ी हो गई। करशाला से करीब आठ किलोमीटर पीछे ठंडापानी में बस के पहिये थम गए। बस की शाफ्ट टूटने से बस आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में बस में सवार करीब 20 से 25 सवारियां उतर गईं और चालक-परिचालक से बस ठीक होने के बारे में पूछा। इसके बाद सवारियां पैदल ही अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गईं। कुछ लोगों ने टैक्सियां बुला लीं तो कुछ पैदल ही चलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

करशाला निवासी गगन साहसी, दौलत चौहान, कुमार ठाकुर, पन्ना लाल, आशा रानी व सीमा ठाकुर ने बताया कि बस के खराब होने से क्षेत्र के लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है। दो दिन पहले टकरासी में भी बस खराब हो गई थी। खराब हाे रही बसों से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। लोशटी निवासी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बस के खराब होने से सुबह का रूट भी बाधित रहा। क्षेत्र के नौकरीपेशा, स्कूल-कॉलेज और बीमार लोगों को टैक्सियों में ही जाना पड़ा। एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी संदीप सोनू ने कहा कि बस की शाफ्ट टूटने से बस खराब हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed