फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Burua Panchayat will give Rs 30,000 reward for information about chitta smugglers

Kullu News: चिट्टा तस्करों की सूचना देने पर 30,000 इनाम देगी बुरुआ पंचायत

Wed, 19 Feb 2025 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 08:03 AM IST
विज्ञापन
Burua Panchayat will give Rs 30,000 reward for information about chitta smugglers
बैठक के बाद बुरुआ पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण महिलाएं। -स्रोतः जागरूक पाठक
मनाली (कुल्लू)। चिट्टा के खिलाफ छेड़े गए अभियान ने अब गांव-गांव की ओर रुख कर लिया है। बुरुआ पंचायत ने बैठक कर चिट्टा तस्करों के खिलाफ एक सख्त निर्णय लिया है। पंचायत क्षेत्र में चिट्टा तस्करी की सूचना देने वाले व्यक्ति को पंचायत 30,000 रुपये का इनाम प्रदान करेगी। वहीं, चिट्टा बेचने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान चूड़ामणि ठाकुर ने बताया कि बुरुआ पंचायत क्षेत्र में चिट्टा पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। अब हर गांव में चिट्टा का सेवन और बिक्री पूर्ण रूप से निषेध रहेगी। यदि किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उसे दंडित किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए पंचायत के युवक मंडल और महिला मंडल का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे पंचायत को नशामुक्त बनाने में अपना पूरा समर्थन दें और इस दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed