फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bungdu Mahadev will play Holi with Haryanvi people today

Kullu News: हारियानों के साथ आज होली खेलेंगे बुंगडू महादेव

Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bungdu Mahadev will play Holi with Haryanvi people today
कुल्लू में होली उत्सव के दौरान रंग लगाकर उत्सव को मनाते कुल्लूवासी।-संवाद
गोशाला में फाग की परंपरा का होगा निर्वहन, सैकड़ों की संख्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। उपमंडल बंजार के तहत गोशाला में वीरवार को विहंगम नजारा देखने को मिलेगा। देवता बुंगडू महादेव अपने हारियानों के साथ होली खेलेंगे। देव आदेश होते ही हवा में गुलाल उड़ेगा। वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता के देवलुओं भी थिरकेंगे। देवता बुंगडू महादेव ने बंजार के गोशाला में फाग की परंपरा को निभाया जाएगा।
बंजार घाटी का यह पर्व देखने लायक होता है। कुल्लू जिले का एकमात्र उत्सव है, जहां लोगों के साथ देवता भी होली खेलते हैं। चनौन पंचायत के आराध्य देवता बुंगडू महादेव अपने देवलुओं गोशाला गांव इस परंपरा का निर्वहन करने के लिए खास तौर पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि सदियों से इस परंपरा को निभाया जा रहा है। इसके बाद फाग पर्व पर ग्रामीण पारंपरिक परिधानों में सजकर नाटी भी डालेंगे। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि कुल्लू में देवी-देवताओं के रंग अर्पित करने के बाद ही होली मनाए जाने की परंपरा है। होली उत्सव आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


रघुनाथ मंदिर में होगा परंपरा का निर्वहन
भगवान रघुनाथ के मंदिर में वीरवार को होली की परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। भगवान रघुनाथ के मंदिर में फाग जलाने के साथ ही कुल्लू में होली का समापन हो जाता है। फाग जलाने के लिए भगवान रघुनाथ देवालय से बाहर निकलेंगे। वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से पूरा माहौल गूंज उठेगा। इस दौरान सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed