फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bulldozer runs on encroachment, removes five encroachments

Kullu News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पांच कब्जे हटाए

Sun, 05 Nov 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment, removes five encroachments
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली हाईवे-03 पर कब्जे करने वालों की अब खैर नहीं। प्रशासन और एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया) ने कब्जाधारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पतलीकूहल से मनाली तक पांच कब्जों पर बुलडोजर चला। 12 से अधिक दुकानदारों को हाईवे के दायरे से दुकानें बाहर करने की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार मनाली इंद्रपाल के नेतृत्व में एनएचएआई और राजस्व विभाग की टीम ने पतलीकूहल से मनाली तक कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग ने कार्रवाई करते हुए 15 मील के समीप पांच कब्जों को हटाया। इसके अलावा मनाली तक जगह-जगह कई दुकानें ऐसी पाई गईं जो हाईवे से सटी हुई थीं। नायब तहसीलदार इंद्रपाल ने कहा कि ऐसे दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर कब्जे हटा कर अपनी दुकान पीछे करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि ऐसा नहीं किया गया, तो प्रशासन स्वयं कब्जे हटाएगा। इस पर आने वाला खर्च भी कब्जाधारियों से वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान पांच कब्जे पूरी तरह से नाजायज पाए गए। उन्हें हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed