फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bull attacks pedestrian in Sarwari

Kullu News: सरवरी में सांड ने राहगीर पर किया हमला

Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bull attacks pedestrian in Sarwari
बाल-बाल बची व्यक्ति की जान
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में लावारिस पशुओं की समस्या विकराल होती जा रही है। ये पशु जहां सड़कों में हादसों का कारण बन रहे हैं तो वहीं कुल्लू शहर में राहगीरों के लिए भी आफत बन गए हैं। सरवरी बस स्टैंड के सामने लोअर ढालपुर में सांड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की जान बाल-बाल बची। सींगों से उठाने के बाद सांड ने उसे जमीन पर पटक दिया। हल्की चोट लगने के कारण व्यक्ति ने चुस्ती दिखाते हुए उठने की हिम्मत की अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। गौरतलब है कि कुल्लू शहर की सड़कों और गलियों में लावारिस पशु घूमते रहते हैं। लंकाबेकर में पशुओं के लिए गोसदन बनाया गया है। इसके बावजूद कुल्लू शहर में नजर आने वाले लावारिस पशुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। नगर परिषद लंकाबेकर स्थित गोसदन को चला रही है लेकिन इन पशुओं की समस्या का हल नगर परिषद नहीं निकाल पाई है। राहगीर पर हमले का वीडियोे भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से इन लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि नगर परिषद को इसको लेकर निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed