{"_id":"6a32d1c34d3c3a48a60d03a3","slug":"budget-received-yet-pipes-remain-unchanged-people-left-longing-for-water-kullu-news-c-89-1-klu1002-179070-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बजट मिला, फिर भी नहीं बदले पाइप, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बजट मिला, फिर भी नहीं बदले पाइप, पानी को तरसे लोग
Thu, 18 Jun 2026 10:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के सिहण-रूआड़ क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंहण से रूआड़ और सरिंभ तक बनी पेयजल योजना पुरानी हो चुकी है और इसकी पाइप जंग लगने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग पर जल शक्ति विभाग ने पाइप बदलने के लिए 85 हजार रुपये का बजट भी स्वीकृत कर लिया है लेकिन अभी तक मौके पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में बजट उपलब्ध होने के बावजूद लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, कृष्ण, ठाकुर दत्त और डावे राम ने बताया कि सिहण, रूआड़ और सरिंभ के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द पाइप बदलने का कार्य शुरू करने की मांग की है।
उनका कहना है कि पानी की कमी के कारण लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका काफी समय और श्रम व्यर्थ हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार योजना में केवल 600 मीटर क्षेत्र में पाइपें बदलनी हैं, इसलिए यह कार्य जल्द पूरा किया जा सकता है। उन्होंने विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, जल शक्ति विभाग लारजी के अधिशासी अभियंता गौरव शर्मा ने बताया कि नए पाइप का ऑर्डर दिया जा चुका है। पाइप उपलब्ध होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।