{"_id":"657b3ccfb60435f70f0a52c7","slug":"budget-of-rs-4471-lakh-passed-for-manali-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-12869-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली अस्पताल के लिए 44.71 लाख का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली अस्पताल के लिए 44.71 लाख का बजट पारित
Thu, 14 Dec 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नागरिक अस्पताल मनाली में विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए रोगी कल्याण समिति ने वर्ष 2023-24 के लिए 44,71,000 रुपये का बजट पारित किया। वीरवार शाम समिति की बैठक विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बीएमओ नग्गर डॉ. रणजीत ने समिति के कार्यों से अवगत करवाया, जबकि नागरिक अस्पताल मनाली के प्रभारी डॉ. राजेंद्र कोहली ने रोगी कल्याण समिति के आय-व्यय का ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति ने 44,71,000 रुपये का बजट रखा है, जिससे नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में अस्पताल में पर्यवेक्षक का पद सृजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई, जिसे विधायक ने आगामी मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूर करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बैठक में दो कर्मचारियों की नियुक्ति होटलियर एसोसिएशन और व्यापार मंडल की ओर से करवाने की मंजूरी दी। दोनों संगठन कर्मचारियों का वेतन मुहैया करवाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में विधायक ने रोगी कल्याण समिति में गैर सरकारी सदस्यों को नए सिरे से शामिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, सदस्य नवीन तनवर, होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर समेत सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
....
पोस्ट इलनेस सर्टिफिकेट की फीस 100 रुपये की कम
बैठक में कर्मचारियों से ली जाने वाली पोस्ट इलनेस फिटनेस सर्टिफिकेट की फीस को 100 रुपये घटाया गया। अब 300 के बजाय कर्मचारियों से 200 लिए जाएंगे, जबकि नागरिक अस्पताल मनाली के कर्मचारियों से महज 100 रुपये फीस ली जाएगी। बैठक में अस्पताल के निजी कमरे की फीस को 500 से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन इसे समिति की बैठक में मंजूरी नहीं दी गई।