फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BSNL vehicle stuck in sudden flood in Poohre Nallah

Kullu News: पूहरे नाले में अचानक बाढ़ में फंसा बीएसएनएल का वाहन

Fri, 01 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 01 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
BSNL vehicle stuck in sudden flood in Poohre Nallah
सभी सवार सुरक्षित, उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर यातायात बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग/ उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के तिंदी से करीब चार किलोमीटर आगे पूहरे नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इसमें एक वाहन फंस गया। गनीमत यह रही कि वाहन में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए।
बताया जा रहा है कि यह वाहन जम्मू-कश्मीर बीएसएनएल का था। ये कर्मचारी इलाके में नेटवर्क संबंधी कार्यों के लिए आए थे। तिंदी-किलाड़ मार्ग स्थित 72 किमी के पास अचानक बाढ़ में 16 लोग फंस गए थे। जिला पुलिस ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों की मदद से उन्हें सुरक्षित बचा लिया है। इन लोगों को बीआरओ ने जेसीबी की सहायता से लोहिणी वापस ले जाया गया। डीएसपी केलांग रश्मि शर्मा ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने लोगों से मौसम के सामान्य होने तक आवाजाही न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंच गई। युद्धस्तर पर सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार अगले 24 घंटों में और अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि प्रशासन और बीआरओ लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed