{"_id":"6894dcd943f56c3a3a01a2b9","slug":"bros-wall-will-become-the-shield-of-lahaul-kullu-news-c-89-1-klu1001-154091-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बीआरओ की दीवार बनेगी लाहौल की ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बीआरओ की दीवार बनेगी लाहौल की ढाल
Thu, 07 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
सात करोड़ रुपये की राशि से नहीं होगा बाढ़ से नुकसान होने का खतरा
पट्टन घाटी के प्रमुख नालों पर बड़े स्तर पर लगाई जाएगी सुरक्षा दीवार
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अब लाहौल के नालों में आने वाली बाढ़ से तबाही का खतरा कम होगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) लाहौल की पट्टन घाटी के प्रमुख नालों पर बड़े स्तर पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करेगा।
सुरक्षा दीवार बाढ़ से होने खतरे को कम करने में सहायक साबित होगी। इस पर बीआरओ की ओर से सात करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। साथ ही नालों में सुरक्षा दीवार लगने से यहां बनी पेयजल और सिंचाई योजनाएं भी सुरक्षित रहेंगी। लाहौल के नालों में आने वाली बाढ़ से अकसर घाटी की सिंचाई और पेयजल प्रभावित हो जाती हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुरुआत में बीआरओ पट्टन घाटी के मुख्य नालों के किनारों को सुरक्षित करेगा। बीआरओ की पहल से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
बीआरओ 94 आरसीसी लाहौल के लोट, शांशा, ज़ाहलमा, क्रूटी सहित अन्य नालों में सुरक्षा दीवार लगाएगा। शांशा नाले में हाल ही में जलस्तर बढ़ने से भूमि कटाव की समस्या सामने आई थी। बीआरओ ने मशीनरी तैनात कर पानी का रुख मोड़ दिया है। दूसरी ओर से ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए 94 आरसीसी के पूर्व ओसी मेजर विसाग, वर्तमान ओसी मेजर पारस और लाहौल-स्पीति विधायक अनुराधा राणा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
--
योजना से तांदी-किलाड़ सड़क और पुलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भविष्य में बाढ़ की स्थिति में होने वाला नुकसान भी कम होगा। पट्टन घाटी के लोगों को राहत मिलेगी। - वीना देवी, अध्यक्ष, जिला परिषद लाहौल-स्पीति