फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Broken roads are hindering the pace of faith in Dev Mahakumbh.

Kullu News: देव महाकुंभ में टूटीं सड़कें रोक रहीं आस्था की रफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 06:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव शुरू होने में छह दिन शेष हैं, लेकिन प्रमुख सड़कों और दो नेशनल हाईवे अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाए हैं। इससे देवी-देवताओं, श्रद्धालुओं और सैलानियों को परेशानी हो सकती है। प्रशासन ने दशहरा से पहले सड़कों को खोलने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Broken roads are hindering the pace of faith in Dev Mahakumbh.
कुल्लू में दशहरा उत्सव की तैयारी में जुटे व्यापारी।-संवाद

विस्तार

दशहरा के लिए छह दिन शेष, दो एनएच समेत मुख्य सड़कों पर नहीं दौड़ रहीं बसें
विज्ञापन

देवी-देवताओं समेत श्रद्धालुओं और सैलानियों को झेलनी पड़ सकती हैं परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव शुरू होने में छह दिन शेष हैं लेकिन जिले की सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई हैं। दो प्रमुख कुल्लू-मनाली और औट-बंजार-सैंज हाईवे समेत कई मुख्य सड़कें अस्थायी रूप से ही खुली हैं।
ऐसे में उत्सव में भाग लेने आ रहे देवी-देवताओं के साथ श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दशहरा दो अक्तूबर से शुरू होगा। जिला प्रशासन के साथ पुलिस को भी यातायात को संभालना चुनौती होगा।
विज्ञापन

हालांकि कुल्लू-मनाली हाईवे तीन और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 को स्थायी रूप से बसों के लिए बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। एनएचएआई के साथ एनएच विभाग ने दशहरा के पहले एनएच को खोलने का लक्ष्य रखा है। भुंतर-मणिकर्ण, बंजार-गु्शैणी-बठाहड़, लारजी-सैंज-न्यूली, बंजार-जीभी और गाड़ागुशैणी, कुल्लू-लगवैली की सड़कों के साथ बंजार बाईपास अस्थायी रूप से चल रहे हैं। हैरानी की बात है कि कुल्लू से बंजार और आनी के बीच बसों की आवाजाही करीब 85 दिन से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा में कुल्लू के साथ के प्रदेश, बाहरी राज्यों सहित विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। जिले की विभिन्न घाटियों से करीब 300 से अधिक देवी-देवता शिरकत करते हैं। अनुमान के मुताबिक दशहरा में हर दिन डेढ़ से दो लाख लोग परोक्ष रूप से भाग लेते हैं।
--
सड़कों को जल्द बहाल किया जाए
जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, आनी खंड के अध्यक्ष भागे राम राणा, कारदार शेर सिंह व अमर सिंह ने कहा कि दशहरा उत्सव समिति और प्रशासन को चाहिए कि दशहरा में पैदल पहुंचने वाले देवी-देवताओं, उनके कारकूनों और हरियानों को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। सड़कों को बसों के लिए जल्द खोला जाना चाहिए।

--
दशहरा के पहले हाईवे और मुख्य सड़कों को बसों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है। लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। मुख्य सड़कें बसों की आवाजाही के लिए खोलने पर फोकस है। इसके लिए दिन-रात काम चल रहा है।
- अश्वनी मुमार, अतिरिक्त उपायुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed