फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BRO restored Udaipur-Killar road

कुल्लू: बीआरओ ने बहाल किया उदयपुर-किलाड़ मार्ग

Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
BRO restored Udaipur-Killar road
लाहौल के उदयपुर- किलाड़ सड़क पर हुआ हिमस्खलन।
उदयपुर/मनाली (लाहौल- स्पीति)। उदयपुर-तिंदी-किलाड़ मार्ग को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सोमवार देर शाम को यातायात के लिए खोल दिया है। यह मार्ग तीन जगहों पर भूस्खलन और हिमस्खलन होने से अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद धरवास नाला के समीप हिमस्खलन होने से पांगी घाटी का यातायात बाधित हो गया था। रविवार रात को भूस्खलन और हिमस्खलन हुआ था, जिसे सीमा सड़क संगठन ने सोमवार दोपहर को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद यही मार्ग धरवास नाला में आए हिमस्खलन से बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन की टीम सड़क बहाली के कार्यों में जुटी और देर शाम को बर्फ को हटाकर खोल दिया। इस मार्ग में रोजाना हो रहे भूस्खलन और हिमस्खलन से पांगी घाटी के लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही सीमा सड़क संगठन के जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के अधिकारी कैप्टन अर्जुन मलिक ने बताया कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग धरवास के पास तीन हिस्सों में हिमस्खलन और भूस्खलन से बाधित हो गया था। इसे अब बहाल कर दिया है। सोमवार को कुल्लू-मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक हिमपात का दौर जारी रहा।

रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा आदि में सुबह से बर्फ के फाहे गिरते रहे। इससे कुल्लू-मनाली और लाहौल घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। पर्यटन नगरी मनाली में देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed