फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BRO engaged in constructing culvert on Jahalma drain

Kullu News: जाहलमा नाले पर कल्वर्ट बनाने में जुटा बीआरओ

Sat, 30 May 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
BRO engaged in constructing culvert on Jahalma drain
केलांग (लाहौल-स्पीति)। तांदी-उदयपुर मार्ग में जाहलमा पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद वैकल्पिक सड़क तैयार की गई है। नाले में पानी का बहाव अधिक होने के कारण छोटे वाहनों को आर-पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी नाले में कल्वर्ट निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर कर रही है।
विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार निर्माणाधीन कल्वर्ट को एक दिन के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद वाहनों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन

पुल बंद होने से उदयपुर, पांगी और मयाड़ घाटी की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उधर, उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि जाहलमा नाला होकर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार बीआरओ के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कल्वर्ट निर्माण के लिए बीआरओ ने करीब 100 मजदूरों और कई इंजीनियरों को तैनात किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed