{"_id":"661ac0a72e76c16c5d0a0384","slug":"bro-busy-in-restoring-rohtang-kunjam-pass-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120663-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहतांग, कुंजम दर्रा को बहाल करने में जुटा बीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहतांग, कुंजम दर्रा को बहाल करने में जुटा बीआरओ
विज्ञापन
रोहतांग मार्ग से बर्फ हटाने में जुटा बीआरओ का स्नोकट्टर।-संवाद
कुल्लू। मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा को बहाल करने के लिए दोनों तरफ से बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया है। इस साल रिकार्ड बर्फबारी होने से दोनों दर्रों को खोलने में देरी हो रही है। पर्यटकों को रोहतांग दर्रा तथा स्पीति घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय से जुड़ने के लिए कुंजम दर्रा के खुलने का बेसब्री से इंतजार है।
सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी की टीम अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से आगे कोकसर को पार कर दो-तीन दिन में ग्रांफू तक पहुंच जाएगी। यहां से बीआरओ की एक टीम रोहतांग दर्रा तथा दूसरी टीम कुंजम दर्रा की ओर निकलेगी। लोसर की तरफ से भी बीआरओ की टीम कुंजम दर्रा की तरफ बढ़ गई है। इधर, मनाली की तरफ से बीआरओ की 70 आरसीसी टीम गुलाबा को पार कर मढ़ी की तरफ रवाना हो गई और जल्द ही टीम मढ़ी को फतह करेगी।
रोहतांग दर्रा में इस बार 15 फीट से अधिक बर्फ होने की संभावना है। आने वाले पर्यटन सीजन में सैलानियों को रोहतांग दर्रा में ही बर्फ की दीदार होंगे। ऐसे में न केवल मनाली के पर्यटन कारोबारियों को दर्रा के खुलने का इंतजार है बल्कि पर्यटक भी रोहतांग खुलने पर टकटकी लगाए हुए हैं। पिछले साल रोहतांग दर्रा 25 मार्च को बहाल हो गया था। उधर, स्पीति वासी जिला मुख्यालय केलांग से जुड़ने के लिए कुंजम दर्रा के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोकसभा एवं लाहौल-स्पीति विधानसभा के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों को भी कुंजम दर्रा खुलने से आने-जाने में आसानी होगी। अगर किसी नेता को स्पीति जाना होगा तो उन्हें वाया रामपुर ही जाना पड़ेगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कुंजम दर्रा को अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक खुलने की बात कही है। संवाद