फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   boys opened road onself

सड़क बहाली को खुद उठाया गैंती-बेल्चा

Mon, 01 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू Updated Mon, 01 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
boys opened road onself

बर्फबारी नहीं होने की सूरत में 12 महीने फील्ड में काम करने के मुख्यमंत्री के आदेशों को लोनिवि चिनाब डिवीजन ठेंगा दिखाया जा रहा है। सरकारी अमले के कुंभकरणी नींद में जाने से मजबूरन लोगों को खुद ही गैंती बेल्चा उठा कर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। रविवार को यही नजारा मयाड़ रोड पर देखने को मिला। दरअसल इस बार जनवरी में भी बर्फबारी नहीं होने से घाटी के भीतर सड़कें बहाल हैं, लेकिन पिछले दिनों उदयपुर-मयाड़ मार्ग पर पानी जमने और पहाड़ी से हिमखंड लुढ़कने के कारण यह रूट बंद हो गया था।

विज्ञापन


लोनिवि से कई बार गुहार लगाने के बावजूद सड़क बहाल नहीं की गई। आखिरकार सरकारी अमले से परेशान उदयपुर और मयाड़ के कुछ युवकों ने सड़क बहाली के लिए खुद ही बेल्चा और गैंती उठा कर मार्ग को बहाल कर प्रशासन के गाल पर करारा तमाचा मारा। इस अभियान को उदयपुर के युवक राजेश बाबा की अगुवाई में युवाओं ने पूरा किया। राजेश बाबा ने बताया कि माइनस तापमान में युवकों ने करीब सात घंटे पसीना बहा कर उदयपुर-मयाड़ सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। उन्होंने बताया कि पानी जमने के कारण उदयपुर से करीब तीन किलोमीटर आगे एक झरना ठोस बर्फ में तबदील हो गया था। जबकि, शकौली गांव के समीप पहाड़ी से हिमखंड लुढ़कने के कारण सड़क बंद पड़ी थी। विभाग से कई बार गुहार लगाने के बावजूद सड़क बहाल नहीं की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अभियान में शकौली के राजन, घारी के रामपाल, सुभाष, चिमरेट के दौलतराम, लेखराम, तमलू के रूपलाल और टैक्सी चालक बिट्टू और लामा ने योगदान दिया। गैंती और बेल्चों के दम पर युवाओं ने ठोस बर्फ को काटते हुए सड़क से बर्फ को हटाया। सोमवार से इस रूट पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होने से जनता को बड़ी राहत मिली है। राजेश बाबा का कहना है कि घाटी के अन्य क्षेत्रों के युवा इस तरह स्वेच्छा से काम करें तो काफी हद तक लोगों की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इधर, कांग्रेस उदयपुर ब्लॉक के अध्यक्ष दलीप बौद्ध और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री जवाहर शर्मा ने युवाओं के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि विभाग को जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्होंने लोनिवि को आदेश जारी कर घाटी के बंद संपर्क मार्गों को बहाल करने को कहा है। मयाड़ सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता प्रेम का कहना है कि इस सीजन में सड़क बहाल करना जोखिम भरा है, जबकि विभाग के मजदूरों से यह काम हो सकता है था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed