फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Both ends of Sainj Bazar road met

Kullu News: सैंज बाजार सड़क के मिल गए दोनों छोर

Mon, 07 Oct 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Both ends of Sainj Bazar road met
सैंज (कुल्लू)। आपदा में दो भागों में बंटा सैंज बाजार अब जुड़ गया है। लोक निर्माण विभाग ने बाढ़ में बही 400 मीटर सड़क बना दी है। अब लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए चार किमी का सफर नहीं करना पड़ेगा। बाजार को जोड़ने वाली सड़क 31 जुलाई की रात को बाढ़ से तबाह हो गई थी। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी है। सड़क का निर्माण होने से सैंज घाटी की 15 पंचायतों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जुलाई 2023 की आपदा में सैंज बाजार को भारी नुकसान हुआ था। बाजार को जोड़ने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने यहां काम चलाने के लिए सड़क का निर्माण किया था लेकिन 31 जुलाई 2024 की रात को पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ में यह सड़क फिर बह गई। इसके बाद घाटी की जनता बार-बार सड़क को बनाने की मांग उठा रही थी। इस दौरान लोगों को सियारनू देवता मंदिर होकर चार किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बाजार को जोड़ने वाली 400 मीटर की सड़क के एक छोर पर टैक्सी स्टैंड और दूसरे छोर पर पुराना बस अड्डा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों छोर के बीच की 400 मीटर सड़क का निर्माण होने से चार किमी का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीण जीत ठाकुर, मोती राम पालसरा, नरेंद्र ठाकुर, मोहर सिंह और सब्जा चंद ने बताया कि अगस्त में सैंज घाटी के दौरे पर आए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने सड़क के पुनर्निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस सड़क से पूरी सैंज घाटी के वाहनों की आवाजाही होती है। प्राइमरी स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अस्पताल, कॉलेज, तहसील कार्यालय, तीन बैंक, डाकघर सहित कई कार्यालयों में आने जाने के लिए लोगों को यहां से गुजरना पड़ता है। अब सड़क का पुनर्निर्माण होने से राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन लाल ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री के आदेश के अनुसार सड़क को बहाल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed