फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Borders are sealed, vehicles are entering Kullu only after checking

Kullu News: सीमाएं सील, जांच के बाद ही कुल्लू में दाखिल हो रहे वाहन

Sat, 09 Aug 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Borders are sealed, vehicles are entering Kullu only after checking
स्वतंत्रता दिवस पर ढालपुर में जिला स्तरीय समारोह को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन

पुलिस ने रात्रि गश्त के साथ बढ़ाई पेट्रोलिंग, कल से होगी परेड की रिहर्सल
बिजली प्रोजेक्टों, अटल टनल सहित सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मी तलाशी लेने के बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं।
जिले में बिजली प्रोजेक्टों, अटल टनल रोहतांग सहित अन्य सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर कुल्लू की शांत वादियों में कोई संदिग्ध सैलानी के भेष में न घुसे, इसके लिए पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने इलाकों में रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। कुल्लू में दो बार मेल के जरिये बम से धमाके करवाने की धमकी मिल चुकी है। इसे देखते हुए भी पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ढालपुर मैदान में 11 अगस्त से परेड की रिहर्सल शुरू होगी। इसमें पुलिस के अलावा एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनएसएस और एनसीसी की टुकड़ियां भाग लेंगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। लोगों के मनोरंजन के लिए 15 अगस्त को सांस्कृतिक दलों के साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से देश भक्ति के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed