{"_id":"666c361611cafdee2a0dd986","slug":"blood-donation-camp-in-sainj-today-kullu-news-c-89-1-ssml1012-124714-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज में आज रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज में आज रक्तदान शिविर
विज्ञापन
सैंज/कुल्लू। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी क्लब कुल्लू और एनएचपीसी चरण-दो के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला फाउंडेशन सैंज की कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य कमा सकता है।
रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग रहेगा। अमर उजाला फाउंडेशन मानव जीवन बचाव के इस प्रयास में लोगों से सहयोग की अपेक्षा करता है।
जिला रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष अंशुल पराशर ने कहा कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों में कई बार रक्त की कमी पाई जाती है। ऐसे में रक्तदान शिविर अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। रक्तदान शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 93687-24189 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद