{"_id":"6925e8023da309a2c00a9d8a","slug":"black-spots-on-highway-305-should-be-fixed-and-passing-points-should-also-be-created-kullu-news-c-89-1-ssml1012-162554-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हाईवे-305 के ब्लैक स्पाॅट्स ठीक हों, पासिंग स्थल भी बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हाईवे-305 के ब्लैक स्पाॅट्स ठीक हों, पासिंग स्थल भी बनें
Wed, 26 Nov 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। आपदा के कारण जिला कुल्लू में पर्यटन सीजन को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में अब पर्यटन कारोबारियों की नजरें विंटर सीजन के साथ क्रिसमस और नववर्ष पर टिकी हैं। इसके लिए कारोबारी भी तैयारियों में जुट गए हैं।
इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े, इसके लिए जीभी घाटी पर्यटन विकास संघ सराज ने एसडीएम बंजार को पत्र लिखा है। संघ ने क्रिसमस और नववर्ष को चलने वाले पर्यटन सीजन के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां और दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि इस दौरान बंजार की जीभी, सोझा, जलोड़ी दर्रा सहित पूरी घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस दौरान अकसर यातायात जाम, कम वोल्टेज, अनियमित पार्किंग, नशीले पदार्थों की तस्करी, अनौपचारिक पर्यटन गतिविधियां और तेज संगीत जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इन चिंताओं को देखते हुए सभी हितधारकों और अधिकारियों को उपयुक्त नोटिस, गाइडलाइंस और परामर्श जारी करें ताकि पर्यटन और स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
उन्होंने बंजार प्रशासन से हाईवे-305 के ब्लैक स्पाॅट्स को प्रभावी ढंग से ठीक करने, जगह-जगह पासिंग प्वाइंट्स बनाने, जीभी घाटी पर्यटन विकास संघ और एनएच-305 विभाग की एक विशेष संयुक्त टीम बनाने तथा एक जेसीबी और दो टिपर एक महीने के लिए इस कार्य के लिए उपलब्ध करवाने की मांग की।
संघ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग बंजार को निर्देशित किया जाए कि बंजार बाईपास और दमोठी-भरठीधार सड़क के कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जाए और इन सड़कों को तुरंत वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके।
वहीं, सभी होमस्टे व होटल संचालकों को निर्देश दिए जाएं कि वे अपने पर्यटक मेहमानों के वाहनों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। हाईवे किनारे किसी भी वाहन को पार्किंग करने की अनुमति नहीं दी जाए और उल्लंघन करने वालो पर जुर्माना लगाया जाए।संघ के महासचिव ललित कुमार ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान लाउड म्यूजिक और डीजे को सीमित अवधि में चलाने की अनुमति दी जाए ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। संघ ने उपायुक्त कुल्लू व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागाध्यक्षों को भी पत्र की प्रति भेजी है।