{"_id":"6255ac978a7c114cd036d26d","slug":"black-out-in-30-panchayats-including-city-kullu-news-sml4055079125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू शहर समेत 30 पंचायतों में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू शहर समेत 30 पंचायतों में ब्लैक आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू समेत साथ लगती करीब 30 पंचायतों में दस घंटे तक ब्लैक आउट रहा। बिजली पूरा दिन न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय में कामकाज निपटाने आए लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। बिजली कट के चलते सरकारी व निजी कार्यालयों में अधिकतर कामकाज लटक गए। आवश्यक काम समय पर नहीं हो पाए, जिससे लोग परेशान रहे। बता दें कि विद्युत बोर्ड इन दिनों सब स्टेशनों और बिजली की लाइनों का आवश्यक रखरखाव कर रहा है। मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली के कट लगाए जा रहे हैं और लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। बोर्ड ने मंगलवार को 33 और 11 केवी विद्युत सब स्टेशन कुल्लू की मरम्मत की, जिससे कुल्लू शहर, खराहल, लगवैली, वामतट पर सेऊबाग और राइट बैंक में बबेली तथा महाराजा घाटी के कुछ क्षेत्रों में बिजली का कट पूरा दिन रहा। उल्लेखनीय है कि सब स्टेशन की मरम्मत के चलते पूरा दिन 30 पंचायतों के अलावा कुल्लू शहर में बिजली गुल रही। हालांकि इसकी पूर्व सूचना विद्युत बोर्ड ने जारी कर रखी थी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। इसके अलावा दुकानों व अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट के कारण लोग दिक्कत में रहे। इस संबंध में विद्युत बोर्ड कुल्लू के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता आयुष मिन्हास ने कहा कि 33 और 11 केवी विद्युुुत सब स्टेशन कुल्लू की मरम्मत व रखरखाव किया गया है। इसके लिए मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा भी हांफी
जिला मुख्यालय कुल्लू में बिजली गुल रहने से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा भी हांफी गई थी। दोपहर बाद बिजली कट वाले क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप रही। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा का उपभोक्ता लाभ ले पाए। बिना इंटरनेट लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मनाली-बंजार में भी बंद रही बिजली
लाइनों के रखरखाव के चलते उपमंडल बंजार के तहत बंजार, जिभी, घियागी, सोझा, बाहू, गाड़ागुशैणी, तीर्थन, पलदी, पलाहच, सुधराणी, थाटा व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत कट पूरा दिन रहा। पर्यटन नगरी मनाली में भी विद्युत उपमंडल एक तथा दो के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों रामबाग, मालरोड, कुंजम, मनु मार्केट, सर्किट हाउस, मिनी सचिवालय, यूथ हॉस्टल, चचोगा, ला हट, क्लब हाउस व ओल्ड मनाली में विद्युत आपूर्ति सुबह दस से शाम छह बजे तक बाधित रही।