फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJYM's protest against increase in the price of sand and gravel

Kullu News: रेत-बजरी के दाम बढ़ने पर भाजयुमो का प्रदर्शन

Sat, 25 Nov 2023 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJYM's protest against increase in the price of sand and gravel
लारजी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता, रेत बजरी के दाम बढ़ने के बाद कार्य
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश में महंगाई और रेत, बजरी के दाम बढ़ने के खिलाफ बंजार भाजपा युवा मोर्चा सड़कों पर उतर आया है। शनिवार को लारजी में बंजार भाजपा युवा मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले तो सरकार ने क्रशर बंद कर दिए। अब कुछ क्रशरों को खोला है लेकिन रेत-बजरी के दाम 1,500 से 2,000 रुपये प्रति टिपर बढ़े हैं। आपदा से प्रभावित आम आदमी पर दोहरी मार पड़ रही है। आपदा में अपना सब कुछ खो देने वालों के पास आशियाने बनाने के लिए पूंजी नहीं है। सरकार के फरमानों से उन्हें महंगा रेत, बजरी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों की मुश्किलें कम करने की बजाय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। बंजार भाजपा मंडल के अध्यक्ष परमानंद ठाकुर ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, बंजार बाईपास का काम ठप है। सड़क में कुछ काम रह गया है, इसे पूरा करने में ढील बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान सचिव कुंदन, जिला महामंत्री बलदेव महंत, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जनेश ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, टेक चंद, विजय कुमार, किशोरी ठाकुर अआदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed