Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP's protest in Kullu on Chamba murder case

Kullu News: चंबा हत्याकांड पर कुल्लू में भाजपा का प्रदर्शन

Sat, 17 Jun 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 17 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest in Kullu on Chamba murder case
चंबा में मरोहर मामले को  लेकर कुल्लू के भाजपा कार्यकर्ता रैली निकालकर रोष प्रकट करते हुए।
कुल्लू। जिला चंबा के सलूणी उपमंडल में युवक मनोहर लाल की हत्या के विरोध की चिंगारी कुल्लू पहुंच गई है। जिला भाजपा ने शनिवार को युवक की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ढालपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोहर हम शर्मिंदा हैै, तेरे कातिल जिंदा है.. के नारे लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। कुल्लू सदर से पूर्व प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में समाज विरोधी तत्वों का हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन

कुल्लू में भी विशेष समुदाय के 2000 वोट बना दिए गए हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि लव जिहाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सैंज क्षेत्र की एक लड़की भी लव जिहाद की शिकार बनी। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि चंबा मामले में दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि मामले की एनआईए से जांच करवाई जाए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि चंबा की घटना दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आते ही प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पहले मणिकर्ण में हुड़दंग, मनाली में ग्रीन टैक्स बैरियर में हुड़दंग मामले दोषियों को नहीं पकड़ा गया। अब चंबा मामले के दोषियों पर भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। अगर सरकार मूकदर्शक बनी रहती है तो विरोध तेज किया जाएगा।



....
20 जून को हिंदू संगठन करेंगे प्रदर्शन
चंबा के सलूणी उपमंडल में हुई युवक की हत्या के विरोध में 20 जून को हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। रामशिला हनुमान मंदिर से लेकर ढालपुर तक हिंदू संगठन रैली निकालेंगे। इसमें हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed