फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP's mass movement in Manali on August 10

Kullu News: मनाली में भाजपा का जन आंदोलन दस अगस्त को

Fri, 07 Aug 2026 11:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
BJP's mass movement in Manali on August 10
मनाली। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों में कथित ठहराव के विरोध में भाजपा दस अगस्त को मनाली में जन आंदोलन करेगी। आंदोलन की तैयारियों को लेकर वीरवार को भाजपा मनाली और नग्गर मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने की। इसमें आंदोलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक केवल पहले से स्वीकृत योजनाओं का श्रेय लेने में व्यस्त हैं, जबकि जनता को विकास के बजाय केवल घोषणाएं और आश्वासन मिले हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान भी क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खराब बनी हुई है। विशेष रूप से कुल्लू-मनाली वामतट सड़क पिछले चार वर्षों से बदहाल है। इससे स्थानीय लोगों, किसानों, व्यापारियों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है और सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ अब जनता स्वयं आवाज उठाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और आम नागरिकों से दस अगस्त को मनाली में आयोजित जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed