फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp yuva morcha protested against congress in kelang

केलांग में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
bjp yuva morcha protested against congress in kelang
केलांग में कांग्रेस प्रतिपक्ष का पुतला जलाते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बीच केलांग में शनिवार को लाहौल-स्पीति भाजपा और भाजयुमो ने नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकालकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा सदन के भीतर और बाहर कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल के साथ जो अभद्र व्यवहार किया है, उससे लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों का आचरण लोकतंत्र के लिए खतरा है। विपक्ष का यह रवैया देवभूमि की छवि को खराब कर रहा है। भाजयुमो अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि विपक्ष अब सरकार की ओर से किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को देख नहीं पा रहा है। विपक्ष सत्ता में रहते हुए प्रदेश में विकास कार्य करने में विफल रहा है। सदन के अंदर और बाहर हंगामा करने वाले नेताओं पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सूरज, सचिव संजीव, नगीन, छेरिंग अंगचुग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed