फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP will plant 50-50 saplings at every booth: Jairam Thakur

हर बूथ पर भाजपा 50-50 पौधे रोपेगी : जयराम ठाकुर

Sun, 04 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP will plant 50-50 saplings at every booth: Jairam Thakur
बंजार के सोझा में नेता प्रतिपक्ष ने सुनी ग्रामीणों के साथ पौधरोपण करते हुए।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश भाजपा संगठन का एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान बंजार विधानसभा क्षेत्र से शुरू हो गया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोझा गांव से इसका शुभारंभ ग्रामीणों के साथ किया। इस दौरान स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे। अभियान के तहत भाजपा हर बूथ स्तर पर 50-50 पौधों का रोपण करेगी। प्रदेशभर में हर वनमंडल में 30 जुलाई को वन महोत्सव का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा संगठन ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर पर कम से कम 50-50 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। इस मौके पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन चिंता का विषय है। कहीं न कहीं वन आवरण बढ़ाकर इस पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों के लोग वनों के महत्व को भली भांति समझते हैं। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र का वन महोत्सव कार्यक्रम 30 जुलाई को चकुरठा पंचायत में मनाया गया। आदर्श जलवायु को बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ वन आवरण के संरक्षण की भी आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed