{"_id":"689b34a212ff9f98b8046ece","slug":"bjp-took-out-tiranga-yatra-in-lahaul-spiti-kullu-news-c-89-1-klu1002-154468-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल-स्पीति में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल-स्पीति में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Wed, 13 Aug 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 13 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं के लिए प्रेषित किए ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए भाजपा ने मंगलवार को लाहौल-स्पीति में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। केलांग में जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरपा के नेतृत्व में यात्रा पार्टी कार्यालय से रास बिहारी चौक तक निकाली गई।
उदयपुर में पूर्व विधायक रवि ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं, स्पीति उपमंडल काजा में पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। केलांग, उदयपुर और काजा में अधिकारियों के माध्यम से किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और किसानों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।