{"_id":"6818ed94c68269a35c0ebe4c","slug":"bjp-protests-against-not-identifying-pakistani-citizens-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146952-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पाक नागरिकों की पहचान न करने पर भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पाक नागरिकों की पहचान न करने पर भाजपा का प्रदर्शन
Mon, 05 May 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 05 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल और कुल्लू में रह रहे पाकिस्तान नागरिको को वापस
केलांग में निकाली रोष रैली, सरकार को निशाने पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में सोमवार को भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य की अगुवाई में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने हिमाचल में रह रहे पाकिस्तान के अवैध नागरिकों की पहचान कर उन्हें बाहर नहीं निकाला है।
भाजपा की रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। केलांग बाजार में रैली निकालने के बाद भाजपा ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल और सरकार को ज्ञापन भेजा। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान और निष्कासन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने न तो पुलिस को कोई अधिसूचना जारी की और न ही किसी एजेंसी को इस दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर लापरवाह रवैया अपना रही है।
आरोप लगाया कि जब देश के अन्य राज्यों ने इस अभियान के तहत सक्रियता दिखाकर पाकिस्तान से जुड़े नागरिकों की पहचान कर उन्हें पाकिस्तान भेजा जाए। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।