{"_id":"f8c48e6bd303f14126e5a00288116e67","slug":"bjp-protest-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार का विकास करवाने में सरकार रही विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार का विकास करवाने में सरकार रही विफल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार की समस्याओं को लेकर खाड़ागाड़ वार्ड के जिप सदस्य सुरेंद्र शौरी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुरेंद्र शौरी के नेतृत्व में पूरे बाजार में एक रैली निकाली गई। जिसमें कई पंचायत प्रतिनिधियों सहित काफी लोगों ने भाग लिया। रैली में एक 15 सूत्रीय प्रमुख समस्याओं को उठाया गया और राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी ने कहा कि अब बंजार के विकास के लिए जन आंदोलन होगा जिसमें आम लोगों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। वर्तमान सरकार बंजार के विकास करवाने में असफल रही है। अस्पताल भवन का निर्माण बजट का प्रबंध होने के बावजूद भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी के निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं उठाए जा रहे हैं। बंजार में टैक्सी स्टैंड और पार्किंग की सख्त आवश्यकता है, लेकिन सरकार गहरी निंद्रा में सोई है। इस दौरान शिल्ही पंचायत के उपप्रधान मोहर सिंह, तांदी पंचायत के उप प्रधान जगदीश चंद, मशियार पंचायत के प्रधान शिव चंद और पंचायत समिति सदस्य जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन