फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   lagghati

लगघाटी की समस्याओं को लेकर निकाली विरोध रैली

Mon, 06 Jun 2016 10:30 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 06 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
lagghati
कुल्लू के लगघाटी की समस्याओ को लेकर भाजपा के बैनर रैली निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कुल्लू मंडल ने लगघाटी में ठप पड़े विकास कार्य और क्षेत्र की अनदेखी पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ढालपुर मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। रैली की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगघाटी की समस्याओं पर गंभीरता लाने के लिए उपायुक्त कुल्लू हंस राज चौहान के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांगों का ज्ञापन सौंपा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती लगघाटी को अनदेखा किया है। यहां पर विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। घाटी के लोग आजादी के इतने दशकों बाद भी पुरानी समस्याओं से ही जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार और क्षेत्र से जनता द्वारा चुने हुए नामुइंदे भी समस्याओं का समाधान करने के लिए चुप्पी साधे बैठे हैं। जिसका खमियाजा लगघाटी की जनता को झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि सड़कों का कार्य अधूरा छोड़ गया है। वहीं लगघाटी की मुख्य सड़क के जहां डबल लेन बनाना था उसे सिंगल लेन ही बनाया जा रहा है। वहीं गांव पाई की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार लगघाटी के लोगों की समस्याओं को सुलझाने में नाकाम साबित हुई है। पूर्व भाजपा सरकार ने क्षेत्र के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं ला रखी थीं। उन्हें भी जमीनी स्तर पर उतारने में कांग्रेस विफल रही है। अगर जल्द समस्याओं का सुलझाने का सरकार और प्रशासन ने प्रयास नहीं किया तो भाजपा घाटी के जनता को लेकर साथ प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, महामंत्री अमर ठाकुर, अनिरुद्ध खैरा, उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, किशोरी लाल, सचिव दिले राम, ग्राम केंद्र अध्यक्ष नानक चंद, भगत राम, मीडिया प्रभारी कुलदीप नैयर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed