{"_id":"66056398a6cb6a7e900adbea","slug":"bjp-panchayati-raj-cell-made-strategy-kullu-news-c-89-1-ssml1012-119582-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
लोस चुनाव में पंचायत प्रकोष्ठ निभाएगा अहम भूमिका : ओम प्रकाश
भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के विभिन्न मंडलों में संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा के बाद वीरवार को भुंतर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंचायतीराज प्रकोष्ठ अहम भूमिका निभाएगा। कुल्लू जिले के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण स्तर पर पंचायतीराज प्रकोष्ठ आम जनता से रूबरू होकर केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों और विशेषताओं के तहत जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज प्रकोष्ठ की टीम भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए डोर-टू-डोर प्रचार करेगी। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने दावा किया कि इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनना तय है और पार्टी ने 400 का लक्ष्य रखा है। अतः तमाम कार्यकर्ता अभी से चुनाव से डट जाएं। इस अवसर पर प्रदेश पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी को जिताने में रात-दिन एक कर अपनी भूमिका निभाएं। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के संयोजक हेत राम ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल सोलंकी, कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष ठाकुर चंद, चेतराम, हुकमचंद, दीपक चौहान सहित देवेंद्र नेगी उपस्थित रहे।