फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp happy on one rank one painson

वन रैंक वन पेंशन पर भाजपा का जश्र

Sat, 05 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 05 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
bjp happy on one rank one painson

केंद्र सरकार की वन रैंक वन पेंशन की घोषणा के बाद कुल्लू में भाजपा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढालपुर में पटाखे भी फोड़े। वहीं, भाजपा नेताओं ने इसे केंद्र सरकार का एक बड़ा फैसला बताया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी देने के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। राम सिंह ने कहा कि युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं को भी उनकी पेंशन मिलेगी, जो यह एक बेहतर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की यह मांग पिछले कई सालों से चली आ रही थी, जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने आज पूरा कर दिया है। इस अवसर पर ढालपुर चौक भाजपा के विजेंद्र सेन, अनिरुद्ध खैरा, अरुण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रमन खैरा, शैलेंद्र बहल, अरुण कंबोज, कुलदीप नैयर, गिरधारी, भागीरथ, राम चंद, चंदन प्रेमी सहित कुल्लू मंडल के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। इसके साथ ही इस दौरान भाजपा कुल्लू मंडल ने कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed