{"_id":"69fa2c7d2386284f0707c0e9","slug":"bjp-did-not-trust-the-old-fielded-new-faces-kullu-news-c-89-1-ssml1012-175595-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाजपा ने पुराने पर नहीं जताया भरोसा, नए चेहरे उतारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाजपा ने पुराने पर नहीं जताया भरोसा, नए चेहरे उतारे
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद के वार्डों में भाजपा ने इस बार नए चेहरों पर ही दांव खेला है। पुराने चेहरों पर भरोसा नहीं जताया है। कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कई तलबगारों के चेहरों पर मायूसी भी छा गई है। भाजपा ने युवाओं पर अधिक भरोसा जताया है। भाजपा ने पूर्व में रहे पार्षदों को नहीं उतारा है। जिला परिषद के वशिष्ठ वार्ड से ठाकुर दास, ज्येष्ठा से कमलेश कुमारी, लरांकेलो से अनिल राणा, बरशैणी से सुशील कुमार, धाउगी से तेजा सिंह ठाकुर, चायल से पिंकी देवी, ब्रो से नीना जोशी, बखनाओ से योगिंद्र कुमार, लझेरी से आशा ठाकुर, बलागाड़ से कुसुम लता, जरड़ भुट्टी कालोनी से प्रकाश चंद, मौहल से निशा ठाकुर, डुघीलग से राजकुमार ठाकुर, कटराईं से जिंदू ठाकुर पर विश्वास जताया है। नए चेहराें से कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बताया जा रहा है कि हर जिला परिषद वार्ड से करीब तीन लोगों ने दावेदारी जताई थी।
भाजपा की ओर से जिला परिषद के उम्मीदवारों के नामों का एलान के बाद जिले की सियासत गर्मा गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि हाईकमान ने जिन भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, पार्टी पूरी ताकत से साथ उनको जिताने का काम करेगी।