फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP clan will gather in the presence of Shrikant, there will be discussion on President-Vice President

Kullu News: श्रीकांत की मौजूदगी में जुटेगा भाजपा का कुनबा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर होगा मंथन

Thu, 04 Jun 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jun 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
BJP clan will gather in the presence of Shrikant, there will be discussion on President-Vice President
भुंतर एयरपोर्ट पर भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का स्वागत करते कार्यकर्ता।-संवाद
कुल्लू। नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद भाजपा अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में वीरवार को कुल्लू के देवसदन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस दौरान नगर परिषद, जिला परिषद और पंचायत समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम पर सहमति बन सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश भाजपा के प्रभारी श्रीकांत शर्मा का भुंतर हवाई अड्डा में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। अब वीरवार की बैठक में वह भाजपा समर्थित नवर्निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलेंगे और बधाई देने के साथ उनका हौसला बढ़ाएंगे। इससे पहले बुधवार को श्रीकांत शर्मा जिले के प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर पहुंचे और महादेव का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान शिव के समक्ष प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह ने बताया कि देवसदन में होने वाली बैठक में जिला भाजपा पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में चुनावी परिणामों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed