फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bijli Mahadev echoed with the slogan of Bam Bam Bhole.

Kullu News: बम बम भोले के जयघोष से गूंजा बिजली महादेव

Mon, 19 Aug 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bijli Mahadev echoed with the slogan of Bam Bam Bhole.
कुल्लू के बिजली मवादेव मदिंर में रक्षाबंधन के मौके पर दर्शन करने पहुंची भक्ताें की भीड़।-संवाद
कुल्लू। रक्षाबंधन पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों समेत श्रद्धालु सोमवार को बिजली महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पर बिजली महादेव के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगीं। बम बम भोले का जयघोष करते हुए महादेव से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के प्रवासी मजदूर रक्षाबंधन के अवसर पर बिजली महादेव मंदिर जाते हैं। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। इससे पहले सुबह करीब 6:00 बिजली महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ। 10:00 बजे तक मंदिर में लाइनें लग गईं। शाम तक मंदिर में लंबी लाइनें लगी रहीं। भादो संक्रांति को सावन महीना समाप्त हो गया है लेकिन रक्षाबंधन पर जुटी प्रवासी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यहां की रौनक बढ़ा दी।
विज्ञापन

दिनभर काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु आने से माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी के सदस्य अपनी सेवाओं में व्यस्त रहे। दूसरी ओर बिजली महादेव रूट की तरफ जाने वाली बसें भी यात्रियों से भरी रहीं। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतें पेश आईं। बिजली महादेव मंदिर में दर्शन के लिए सोनू ने कहा कि रक्षाबंधन पर बिजली महादेव में जाकर भोले बाबा के समक्ष शीश नवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed