फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh will protest in Shimla on November 29

शिमला में 29 को हल्ला बोलगा मजदूर संघ

Thu, 25 Nov 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh will protest in Shimla on November 29
मनाली (कुल्लू)। प्रदेश भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हजारों कर्मचारी 29 नवंबर को राज्य सचिवालय शिमला के बाहर प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी वीरवार को मनाली में भामसं के राज्यकारी अध्यक्ष डाबे राम चौहान और जिला अध्यक्ष सुखराम वर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व भामसं ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों का मांगपत्र सौंपा था। सरकार के साथ हुई बैठक में उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इसको लेकर भामसं छह महीने से आंदोलन की रणनीति बना रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार संघ को हल्के में न ले। अब भारतीय मजदूर संघ सचिवालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में सभी जिलों के लोग जुटेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि ठेकेदारी प्रथा पूरी तरह से खत्म होनी चाहिए। पर्यटन निगम होटलों को चलाने में सक्षम है। बावजूद इसके होटल और रेस्तरां निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं। संघ इसका विरोध करता है। उन्होंने दावा किया कि 29 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन में कुल्लू से 400, कांगड़ा से 20 हजार, बिलासपुर से पांच हजार कर्मचारी आएंगे, जबकि पूरे प्रदेश से लगभग 40 हजार कर्मचारी इस प्रदर्शन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed