{"_id":"6152097c8ebc3e01ed142843","slug":"bharat-band-partially-successful-in-kullu-farmers-unions-stage-raillies-and-chakka-jam-kullu-news-sml3853711142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरें कुल्लू के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरें कुल्लू के किसान
विज्ञापन
कुल्लू में ढालपुर में नए कृषि कानून के विरोध में चक्का जाम करते सीपीआई एम के कार्यकर्ता।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का असर नहीं दिखा। कुल्लू में बाजार खुले रहे और लोगों की आवाजाही भी सामान्य रही। हालांकि, हिमाचल किसान सभा ने भारत बंद का समर्थन किया है।
सैकड़ों किसानों ने सीटू और किसान सभा के बैनर तले सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान ढालपुर चौक पर पहुंचे किसानों और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने अचानक सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। किसानों के धरना-प्रदर्शन के चलते जिला की मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया। कुल्लू से भुंतर और भुंतर से कुल्लू आने वाले वाहनों को सरकुलर सड़क से भेजा गया। जिससे शहर में जाम की समस्या नहीं बढ़ी। अचानक किए गए चक्का जाम से निपटने के लिए थाना प्रभारी कुल्लू और उनकी टीम मौके पर पहुंची। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे बाद एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर किसान नेताओं से बात कर स्थिति को नियंत्रित किया। किसान सभा के महासचिव हौत्तम सौंखला ने कहा कि केंद्र सरकार नव उदारवादी नीतियों को लागू कर किसानों से उनका हक छीन रही है। कहा कि अगर कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस दौरान सीपीआईएम नेता प्रेम गौतम, राजेश आदि उपस्थित रहे।