{"_id":"6a9b03b6c88604ee58055610","slug":"bhajans-throughout-the-day-chants-of-jai-jai-kar-echoing-in-the-evening-kullu-news-c-89-1-ssml1013-185830-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिनभर भजन, शाम को गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिनभर भजन, शाम को गूंजे जयकारे
विज्ञापन
कुल्लू के राधा-कृष्ण मदिंर में दर्शन करते श्रद्यालू।-संवाद
कुल्लू। देवभूमि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों के श्रीकृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। रामशिला स्थित श्रीराधा-कृष्ण परमहंस मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान कृष्ण का गुणगान किया। शाम आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी सुनील शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया गया। रात 12 बजे भगवान के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया। जिले के अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। भुंतर शहर में भी जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के चलते बाजारों और मंदिरों में रौनक देखने को मिली। रामशिला मंदिर पहुंचीं श्रद्धालु रेखा शर्मा, सुरेखा, मीनाक्षी, रमा, पिंगला और रामदेई ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। संवाद