{"_id":"153fe871c7c386a38e091c5a468f13a2","slug":"bhagvat-started-with-kalash-yatara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 19 Dec 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर में नारसिंह देवता के जन्म दिवस पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह भागवत कथा सात दिन तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कलश के साथ से हुआ। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हर वर्ष नारसिंह देवता के जन्मदिन पर सुल्तानपुर में भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी क्षेत्र के हारियानों ने भागवत कथा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बेहतरीन तैयारियां की हैं। देवता के कारदार मदन भारद्वाज ने बताया कि शनिवार सुबह मंदिर में देवता को सजाया गया। इसके बाद प्रतिष्ठा की विधि को परंपरानुसार निभाया गया। मंदिर से सुल्तानपुर में माता भेखली के नाम बनी बावड़ी तक कलश यात्रा निकाली गई और उसके बाद कलश यात्रा फिर मंदिर परिसर तक पहुंची। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भागवत कथा में कथावाचक अजय शर्मा प्रवचन दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, भजनों का दौर भी चल रहा है। हारियान राजेंद्र का कहना है कि 25 दिसंबर तक भागवत कथा आयोजित की जाएगी और 26 दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को देवता का जन्मदिन मनाया जाता है। लिहाजा, भागवत कथा में क्षेत्र के आस्थावान पुरुष और महिलाएं बढ़चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
विज्ञापन