{"_id":"66250c9a397ee0efd506a97f","slug":"best-athlete-award-to-vikas-dinesh-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121185-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विकास, दिनेश को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विकास, दिनेश को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार
Sun, 21 Apr 2024 06:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
बंजार महाविद्यालय ने सालाना समारोह में 210 मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए पेश, कुल्लवी नाटी से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह ठाकुर मुख्यातिथि एवं उमा ठाकुर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं।
उपप्राचार्य डॉ. रमेश यादव ने मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 210 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थी विकास कुमार और दिनेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इनमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति से समां बांधा। समारोह के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा एवं खेल गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए 210 छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संवाद