{"_id":"67f15c18a00dc32fd2063a4c","slug":"belt-of-private-bus-broke-landed-in-fields-25-injured-one-girl-woman-referred-to-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-144822-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निजी बस का पट्टा टूटा, खेतों में उतरी, 25 घायल, एक युवती-महिला कुल्लू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निजी बस का पट्टा टूटा, खेतों में उतरी, 25 घायल, एक युवती-महिला कुल्लू रेफर
Sat, 05 Apr 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
बंजार के गुशौनी माड़ी रोपा के समीप दुघर्टनाग्रस्त हुई निजी बस सेवा।-संवाद
बंजार के बाड़ीरोपा में हुआ हादसा, चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज
खेतों में उतरने ही मिट्टी में धंसा बस का पहिया, सफर कर रही थीं 45 सवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की कंडीधार पंचायत के बाड़ीरोपा गांव में शनिवार को एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। पट्टा टूटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क से खेतों में उतर गई। हादसे में 25 यात्रियों को चोटें आई हैं।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंजार लाया गया। यहां उपचार के बाद 23 यात्रियों को घर भेज दिया गया है। एक युवती और एक महिला को ज्यादा चोट लगने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। ये चेतना और चंद्रा देवी हैं। उधर, हादसे में घायल एक युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे निजी बस बठाहड़ से कुल्लू के लिए रवाना हुई। बाड़ीरोपा गांव के पास बस का पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर खेतों में पहुंच गई। बस का एक टायर जमीन में धंस गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। बस में करीब 45 सवारियां थीं। सभी यात्री बंजार और कुल्लू की ओर आ रहे थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को सिविल अस्पताल बंजार लाया गया। यहां से एक महिला चंद्रा देवी को कुल्लू अस्पताल भेजा गया।
--
हादसे में ये हुए घायल
चेतना 19, पुत्री वीरबल, निवासी तरगाली, बंजार, चंद्रा देवी 38, पत्नी दीनानाथ, गांव मनौनी, गुशैणी, हेमराज 22, पुत्र प्रेेम सिंह, गांव बंदल, गुशैणी, सुनीता 30 पत्नी रोशन लाल, निवासी शिल्ही, शिवा देवी 26 पुत्री केहर सिंह, निवासी मनानी, प्रोमिला देवी 43, पत्नी तारा चंद, निवासी बरनागी, शकुंतला देवी 50, पत्नी रोशन लाल, गांव शिल्ह, डाकघर तुंग, जयवंती 39 पत्नी नीरत सिंह, निवासी शरूगर, कुल्लू, उर्मिला देवी 48, पत्नी खेम चंद, निवासी चिपणी, बठाहड़, पल्लवी 18 पुत्री पुने राम, निवासी चिपणी, बनीता 18 पुत्री शेर सिंह, गांव फरयाड़ी, डाकघर गुशैणी, कमलेश 26 पुत्र ज्ञानचंद गांव नगडार, बठाहड़, चमन लाल 26 पुत्र हेमराज, गांव रोपा नोहांडा, बंजार घायल हुए हैं।
--
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार को निजी बस बठाहड़ से कुल्लू जा रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाड़ीरोपा के पास चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे उतर गई। युवती ने कहा है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। - डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन, एसपी