{"_id":"662b7d0a518424d7110a8f54","slug":"bear-broke-glass-of-homestay-in-rachel-village-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121474-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राशेल गांव में भालू ने होमस्टे के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राशेल गांव में भालू ने होमस्टे के शीशे तोड़े
विज्ञापन
भालुओं के आतंक से सहमे जोबरंग, नालड़ा पंचायत के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के जोबरंग और नालड़ा पंचायत के लोग भालुओं के आतंक से खौफ में हैं। कुछ दिन पहले भालू ने जोबरंग गांव में एक मकान के शीशे तोड़कर दो तीन गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचाया था। जसरथ गांव में एक गोशाला में घुसकर एक बछड़े को शिकार बनाया। वीरवार रात्रि राशेल गांव में एक होम स्टे के ग्राउंड फ्लोर में तीन शीशे तोड़ दिए।
यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है। जब शीशे के टूटने की आवाज सुनी तो होम स्टे में सोई महिला जाग गई। उसने शोर मचाकर भालू को भगाया। इस तरह से भालुओं के रिहायशी इलाकों में घुसकर घरों की खिड़कियों की शीशे तोड़ फोड़ करने के बाद लोग काफी सहमे हुए हैं। गर्मियों के दिनों में भालू फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
सेब के पौधों की टहनियां भी तोड़ देते हैं। जोबरंग गांव के सोम देव योकी ने कहा कि भालुओं के कारण लोगों का घूमना फिरना बंद हो गया है। सोमदेव ने कहा कि वन विभाग को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए। पट्टन वन परिक्षेत्र अधिकारी भूपेंद्र पाल ने बताया कि इस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद