फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heavey rain

पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

Mon, 09 Jan 2017 10:16 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 09 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
heavey rain
बर्फबारी - फोटो : self

भारी बर्फबारी से कुल्लू घाटी में जनजीवन ठहर सा गया है। जिला में बर्फबारी से 114 पेयजल व सिंचाई स्कीमें क्षतिग्रस्त हैं। वहीं विद्युत बोर्ड के 150 ट्रांसफार्मर और लोक निर्माण विभाग की 55 सड़कें बाधित हैं। सड़कें बहाल न होने बिजली समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिला में स्थिति सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। सड़कों के बंद होने से लोगों को मीलों दूर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। अभी भी जिला में लोक निर्माण विभाग की 55 सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं। हालांकि सोमवार को लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने बंजार की जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क का मौके पर जाकर सड़क बहाली निर्माण का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर बंद पड़ी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। इसको लेकर विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, बर्फबारी से आईपीएच विभाग को भी तगड़ा झटका दिया है। विभाग की जिले में 114 योजनाएं फेल हुई हैं। इसमें 93 पेयजल और 21 सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। पेयजल स्कीमों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण इलाकों में लोग बर्फ पिघलाकर गुजारा करने को विवश हैं। बिजली बोर्ड भी जिला की आधी आबादी के ब्लैक आउट को दूर करने को कोशिश कर रहा है, लेकिन भारी बर्फबारी इसमें रोड़ा बनता जा रहा है। आईपीएच के एसई देवेश शर्मा ने कहा कि पेयजल स्कीमों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। अधिक ऊंचाई वाली योजनाओं को भी जल्द बहाल कर लोगों को राहत दी जाएगी। बिजली बोर्ड के जिला में 150 से अधिक ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं। मनाली में रविवार रात को ही बिजली बहाल कर दी है। बंजार, लगवैली, मणिकर्ण, रघुपुर घाटी के अलावा आनी और निरमंड के कई इलाकों में ब्लैक आउट से लोग जूझ रहे हैं। बोर्ड के अधिशाषी अभियंता हरिंद्र ठाकुर ने कहा कि करीब दो सौ के करीब ट्रांसफार्मरों को रिस्टोर कर दिया है। बंद पड़े ट्रांसफार्मरों को भी दो से तीन दिनों में बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed