{"_id":"625c42126b5748162c28c3f0","slug":"be-it-summer-or-winter-drinking-water-will-continue-to-be-available-kullu-news-sml405911212","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी हो या सर्दी, मिलता रहेगा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी हो या सर्दी, मिलता रहेगा पीने का पानी
विज्ञापन
विकास की बात: बिजली महादेव में बनेगा उठाऊ पेयजल योजना का स्टोर टैंक। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी में पेयजल संकट नहीं सताएगा। ब्यास की धारा से घाटी के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। इससे हजारों लोगों को गर्मी और सर्दी के मौसम में पेयजल सप्लाई मिलती रहेगी।
पिरड़ी से घाटी की चोटी पर स्थित 16 टंकी बिजली महादेव (शलाधरा) के लिए पानी लिफ्ट किया जाएगा। जल शक्ति विभाग इस योजना पर करीब 10.50 करोड़ का बजट खर्च करेगा। योजना तैयार होने से घाटी की छह पंचायतों की करीब 15 हजार आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। विभाग ने इसके लिए टेंडर अवार्ड कर दिए हैं, जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि खराहल घाटी में गर्मी, सर्दी दोनों ही मौसम में पेयजल का संकट रहता है। घाटी के अधिकतर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति कम है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन इनमें भी पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, जो समस्या बना हुआ है।
गौरतलब है कि खराहल की जनता की पेयजल समस्या को हल करने के लिए विभाग ने अब उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण करने का फैसला लिया है, जिससे खराहल की 70 फीसदी आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। घाटी में नौ पंचायतें हैं, जिनमें से छह पंचायतों को इस योजना का लाभ मिलेगा। शेष तीन पंचायतों के लिए अलग योजना से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उठाऊ पेयजल योजना पिरड़ी से 16 टंकी के निर्माण से चंसारी, बंदल, सेऊगी, पुईद, तलोगी और चौकी डोभी की जनता लाभान्वित होगी। उधर, इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एसडीओ अंकित बिष्ट ने कहा कि पिरड़ी से 16 टंकी के लिए उठाऊ पेयजल योजना के टेंडर किए गए हैं। कंपनी को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जनता कई बार कर चुकी पेयजल की मांग
खराहल घाटी की जनता पेयजल की समस्या से परेशान है। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा जाता है। ऐसे में कई बार घाटी की जनता संयुक्त रूप से उपायुक्त और अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंच कर पेयजल आपूर्ति की मांग की चुकी है। अब योजना का निर्माण होने से घाटी की जनता को काफी हद तक फायदा मिलेगा।
पंप हाउस और स्टोर टैंक बनेंगे
पिरड़ी से 16 टंकी उठाऊ पेयजल योजना के तहत चार स्टोर टैंक बनेंगे। इनमें एक टैंक की क्षमता 3.86 लाख लीटर, दो टैंक तीन लाख से अधिक की क्षमता तथा एक टैंक 78 हजार लीटर की क्षमता का बनेगा। तलोगी और पेच्छा गांव में दो पंप हाउस भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पेयजल पहुंचाने के लिए जहां भी टैंक की आवश्यकता होगी, वहां पर विभाग की ओर से छोटे स्टोर टैंकों का निर्माण किया जाएगा।
तीन फेस में होगा योजना का निर्माण : अमित
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा कि पिरड़ी से 16 टंकी उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण तीन फेस में किया जाएगा। फेस-1 में पिरड़ी से थर्कू, फेस-2 में थर्कू से गोभा तथा फेस-3 में गोभा से 16 टंकी के लिए काम होगा।