फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Be careful in online transactions: Jagdish

ऑनलाइन लेनदेन में बरतें सावधानी : जगदीश

Tue, 27 Feb 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 27 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Be careful in online transactions: Jagdish
न्यूली (कुल्लू)। ऑनलाइन लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह बात कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा सैंज के सहायक प्रबंधक जगदीश कुमार ने कही।
विज्ञापन

बैंक शाखा ने ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शाईद गांव में नाबार्ड की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न बैंक और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैंक के सहायक प्रबंधक जगदीश कुमार और प्रभात शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोई भी उपभोक्ता किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और खाता संख्या न बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ओटीपी को भी साझा न करें। उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ उठाएं। इस दौरान पंचायत प्रधान केशव राम, उपप्रधान शिवराम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed