{"_id":"67a24eb7512d8de65e0c186c","slug":"bdo-office-did-not-pay-contractor-picked-up-furniture-from-the-auditorium-kullu-news-c-89-1-klu1002-140503-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बीडीओ दफ्तर ने नहीं किया भुगतान ठेकेदार ने सभागार से उठाया फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बीडीओ दफ्तर ने नहीं किया भुगतान ठेकेदार ने सभागार से उठाया फर्नीचर
Wed, 05 Feb 2025 10:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:59 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड अधिकारी भवन बंजार।।
कुल्लू। जिला कुल्लू में सरकारी योजनाओं में वित्तीय अनदेखी और प्रबंधन की कमी का बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी कार्यालय के सभागार में फर्नीचर लगाने के छह महीने बाद ठेकेदार ने उसे वापस उठा लिया है। कारण फर्नीचर लगाने के बाद में पैसों का भुगतान न होना है।
मामला खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय बंजार के सभागार का है। अब सभागार में प्लास्टिक की पुरानी कुर्सियां उपयोग में लाई जा रही हैं। तीन करोड़ रुपये की लागत से बंजार में बीडीओ कार्यालय के नए भवन निर्माण 2022-23 में हुआ था। भवन की ऊपरी मंजिल पर सभागार बनाया गया। भवन में भीतर की सुविधाओं की बात करें तो धन के अभाव में कुछ नहीं मिल रहा है।
एक साल पहले बीडीओ कार्यालय ने ठेकेदार को करीब सात लाख रुपये का फर्नीचर लगाने का ऑर्डर दिया था। ठेकेदार ने तय समय पर सभागार में फर्नीचर लगा दिया। मगर इसकी एवज में पैसों का छह महीने तक भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
छह महीने के बाद भी भुगतान न होने से आखिरकार ठेकेदार ने धैर्य खो दिया और सभागार से अपना फर्नीचर वापस ले गया। फर्नीचर की वापसी होने से प्रशासन की खूब फजीहत हो रही है। अब खंड विकास अधिकारी ने जिला प्रशासन को स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) से धन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा है।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय बंजार में एक ठेकेदार को फर्नीचर का आर्डर तो दे दिया था, लेकिन सरकार ने धन का प्रावधान नहीं किया। इस कारण ठेकेदार फर्नीचर वापिस ले गया। यह पहला मौका है जब किसी सरकारी कार्यालय में लगाया गया फर्नीचर वापिस हुआ है। यह सरकार के लिए भी फजीहत की बात है।
- सुरेंद्र शौरी, विधायक, बंजार
मेरे कार्यभार संभालने से पहले फर्नीचर का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन बजट का प्रावधान नहीं होने से भुगतान नहीं हो पाया। अब लाड़ा से धनराशि प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
-मान सिंह बग्गा, खंड विकास अधिकारी