फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Batahad road damaged, villagers upset due to non-running of buses

Kullu News: बठाहड़ मार्ग क्षतिग्रस्त, बसें न चलने से ग्रामीण परेशान

Thu, 01 Feb 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Batahad road damaged, villagers upset due to non-running of buses
जिला मुख्यालय ​के सामने पीज की पहाड़ी में बर्फ टिकने बाद कुल्लू शहर की वादियां निखरी हुई नजर आ
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की बंजार-बठाहड़ सड़क के खस्ताहालत होने के चलते लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। होरनगाड़ में सड़क खराब पड़ी है। इसके बाद 16 किलोमीटर दूर बठाहड़ तक के लिए सरकारी और निजी बसों की आवाजाही बंद हो गई है। स्कूल के विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोगों को टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान शांता देवी, ग्राम पंचायत शिल्ही की प्रधान शेतू देवी, ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर, उपप्रधान शरची सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य लीला देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता शर्मा ने कहा कि होरनगाड़ और गुशैणी से आगे मोड़ में क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक किया जाए।
विज्ञापन

दस दिनों से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। अगर लोक निर्माण विभाग ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय हाजरी ने कहा कि कहा कि जल्द ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed